• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 28, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope : आज का राशिफल, रविवार, 4 जुलाई 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, रविवार, 4 जुलाई 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि (4 जुलाई, 21)
आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। रोमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुज़ारने वाले हैं। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज़ ज़रूरत से ज़्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है।

वृष राशि (4 जुलाई, 21)
अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फ़ायदा मिलेगा। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं।

मिथुन राशि (4 जुलाई, 21)
सेहत बढ़िया रहेगी। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। जीवन में सरलता तभी रहती है जब आपका व्यवहार सरल रहता है। आपको भी अपने व्यवहार में सरलता लाने की जरुरत है।

कर्क राशि (4 जुलाई, 21)
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। आपकी गलत आदतें आज आप पर भारी पड़ सकती हैं। आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें।

सिंह राशि  (4 जुलाई, 21)
हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कन्या राशि  (4 जुलाई, 21)
सेहत बढ़िया रहेगी। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है। बहुत सारे मेहमानों की आवभगत आपका मूड ख़राब कर सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।

तुला राशि  (4 जुलाई, 21)
दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं। शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है – वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इज़हार गर्माहट पैदा करेंगे। आज छुट्टी के दिन किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर कोई अच्छी फ़िल्म देखने से बढ़िया और क्या हो सकता है।

वृश्चिक  राशि (4 जुलाई, 21)
लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी का इलाज अपनी मुस्कान से करें, क्योंकि यह सभी परेशानियों की सबसे कारगर दवा है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। संभव है कि आज आपकी जीभ को भरपूर मज़ा मिले – किसी उम्दा रेस्तराँ में जाना मुमकिन है और लज़ीज़ खाने का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

धनु राशि (4 जुलाई, 21)
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे इसलिए आज उनपर आपका गुस्सा फूट सकता है।

मकर राशि (4 जुलाई, 21)
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है। किसी को काम देने से पहले उस काम के बारे में आपको खुद भी जानकारी एकत्रित कर देनी चाहिए।

कुंभ राशि (4 जुलाई, 21)
अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

मीन राशि (4 जुलाई, 21)
शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। इस सप्ताहांत परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है।
प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क : +919431339858.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026

August 26, 2026
Next Post

tata-steel-dead-body-case-टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन में मिला शव गोलमुरी के व्यक्ति का, शव निकालने के बाद हुई पहचान, हत्या, आत्महत्या या घटना, पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची

jharkhand-intuc-पश्चिम सिंहभूम जिला इंटक के अध्यक्ष बनाये गये हिटलर, प्रदेश राकेश्वर पांडेय ने दी नयी कमान

Jamshedpur : सात सूत्री मांगों को लेकर बिजली कामगार यूनियन ने किया पेन डाउन और विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन, 10 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं होने पर बिजली गुल व बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News