
हुसैनाबाद : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के निर्देश पर हुसैनाबाद पुलिस ने बाइक चेंकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने शहर के जपला-हैदरनगर मुख्य पथ के पटेल चौक के समीप बाइक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस दर्जनों दो पहिया वाहन सवार को हेलमेट पहनने सहित यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का पालन करने के उद्देश्य से क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बाइक चालकों से सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर यात्रा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करें। इस दौरान एसआई राकेश कुमार, हवलदार मुमताज खान, दिनेश यादव, सुधीर पांडेय समेत पुलिस बल के कई जवान उपस्थित थे।







