हैदराबादः तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट 10 लोगों की मौत हो गयी है. पाटन चेरू मंडल स्थित सीगाची केमिकल्स इंडस्ट्री में यह हादसा हुआ है. इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे.अचानक रिएक्टर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके चलते पूरी यूनिट में आग लग गई.(नीचे भी पढ़े)
देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. धमाके की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई और कई मजदूर अंदर फंस गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है. राहत और बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है.




