
चाकुलिया : बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कोसाफलिया गांव निवासी शहीद गणेश हांसदा के परिवार से रविवार को ईचागढ़ की विधायक सबिता महातो और बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती शहीद के घर पहुंच कर उनके माता-पिता से मिले और हाल जाना. शहीद गणेश हांसदा के श्रद्धकर्म के लिए विधायक समीर मांहती ने शहीद के पिता सुगदा हांसदा को 20 रुपये हजार का चेक प्रदान किया. वहीं ईचागढ़ विधायक सबिता महतो ने भी 10 हजार रुपये और वस्त्र देकर सम्मान और आर्थिक सहयोग किया. इस दौरान दोनों विधायकों ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार और वे सभी परिवार के साथ हैं. इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजीव महतो, आदित्य प्रधान, ललित मांडी, असित मिश्रा, रामदास हांसदा, गुरुचरण मांडी, रास बिहारी साव, विशाल बारिक, राजीव लेंका, मिथुन कर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







