जमशेदपुर : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने दिसंबर 2026 टर्म एंड एग्जाम (टीईई) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इग्नू में पढ़ाई कर रहे छात्र अब ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इसकी जानकारी सिदगोड़ा रामकृष्ण मिशन वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम प्रभारी डॉ अरविंद तिवारी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें लेट फीस देने से बचाया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
30 सितंबर तक बिना लेट फीस भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म : सिदगोड़ा रामकृष्ण मिशन वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम प्रभारी डॉ अरविंद तिवारी के अनुसार दिसंबर 2026 टर्म एंड एग्जाम, प्रोजेक्ट सबमिशन और प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया (10 सितंबर) से शुरू कर दी गई है. आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 तय की गई है. इस तारीख तक छात्र बिना किसी लेट फीस के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. अगर कोई छात्र इस समय सीमा के बाद आवेदन करता है, तो उसे 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच 1100 रुपये लेट फीस के साथ परीक्षा फॉर्म जमा करना होगा.




