गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र में आने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिजली के बिल का सही समय पर भुगतान न करना महंगा पड़ गया. बिजली विभाग ने बिल जमा नहीं करने वाले कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन मंगलवार को काट दिया है. विद्युत कनेक्शन अभी अस्थायी तौर पर काटे गए हैं. विभाग द्वारा अन्य डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा रही हैं. इन लोगों को बिजली कनेक्शन कटने से पहले नोटिस दिया जा रहा है. नोटिस देने के बाद भी ससमय इन उपभोक्ताओं द्वारा बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया जाता है तो इनके कनेक्शन काटे जा रहे है.(नीचे भी पढ़े)
अब तक जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, इनमें से कई उपभोक्ताओं ने करीब एक वर्ष व छह माह से बिलों का भुगतान नहीं किया है. विभाग द्वारा समय-समय पर लापरवाह उपभोक्ताओं को नोटिस के माध्यम से बिल भुगतान के लिए कहा जा रहा है. जानकारी के अनुसार जिन उपभोक्ताओं का दस हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया था. उनका विद्युत कनेक्शन काटे जा चुके हैं, इन्हें दोबारा बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए विद्युत बोर्ड की ओर से तय नियमों व शर्तो को पूरा करना होगा.











