
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शिव मंदिर लाइन निवासी मिथलेश सिंह के घर के बाहर हवाई फायरिंग की गई. अपराधियों ने उनके घर के बाहर पथराव भी किया. उन्होंने घटना की जानकारी उलीडीह पुलिस को दी. सूचना पाकर उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख सभी मौके से फरार हो गए. इधर पुलिस ने घटना स्थल की जांच की पर मौके से पुलिस को खोखा नही बरामद हुआ है. इसके अलावा पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की पर किसी ने फायरिंग की आवाज नहीं सुनी.(नीचे भी पढ़े)
मिथलेश सिंह जमशेपुर कोर्ट में वेंडर का काम करते है. घटना की जानकारी देते हुए मिथलेश सिंह ने बताया कि रविवार रात 10 बजे वे घर पर थे. अचानक से 5 से 6 की संख्या में लोग उनके घर के बाहर आए और पथराव करने लगे. उनमें ललित शर्मा और गोलू सिंह शामिल थे. दोनो के पास पिस्टल थी. ललित शर्मा ने यह कहते हुए हवाई फायरिंग की कि ललित शर्मा अभी जिंदा है, उनका कोई कुछ नही कर सकता. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने हवाई फायरिंग की सूचना पुलिस को दी. पुलिस को आता देख सभी मौके से फरार हो गए. उलीडीह के प्रभारी थानेदार युधिष्ठिर कुमार प्रजापति ने बताया कि मिथलेश सिंह की ओर से शिकायत के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची पर मौके पर खोखा नही मिला है और न ही गोली चलाने का कोई प्रमाण. उन्होंने कहा कि शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है.












