जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत चूना भट्टा के पास शुक्रवार की दोपहर ललन पंडित से छिनतई का प्रयास किया गया. विफल होने पर बदमाश ने ललन को हेलमेट और लात घूसों से मारकर घायल कर दिया. हालांकि, आस-पास के लोगो ने घटना होते हुए देखा और ललन को बचाने के लिए दौड़े. तब तक छिनतई करने वाला युवक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना ललन के परिजनों को दी गई. ललन के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गए. ललन से सिर पर गहरी चोटें आई है साथ ही उनके शरीर के अंदरुनी हिस्से में भी चोटें आई है. ललन जेएनएसी के ठेकेदार है, वह राज मिस्त्री का काम करते है.

उन्होने बताया कि सोपोडेरा का रहने वाला गुलगुल नामक युवक उससे कई बार रुपये ले चुका है. उसके कहने पर एक युवक को काम पर भी रखा था. शुक्रवार को वह अपने पास 40 हजार रुपये लेकर साकची स्थित जिला परिषद कार्यलय जा रहे थे. घर से निकलने के पहले भी गुलगुल ने किसी अन्य से फोन करवाकर रुपये की मांग की थी. घर से निकलने के थोड़ी देर बाद ही गुलगुल ने रास्ते पर रोका और जेब में रखे रुपये छिनने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसने हेलमेट से सिर पर मारकर घायल कर दिया. और मौके से फरार हो गया.















