
मुरी : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले दो एवं तीन नंबर प्लेटफार्म पर रेलवे कार्यालय के समीप चालक एवं सहायक चालकों का धरना प्रदर्शन किया गया. इसमें 10 अगस्त को सहायक लोको चालक बीके चौधरी को निलंबन कर दिया गया जो नियम विरुद्ध है. इसे अविलंब निरस्त किया जाए. साथ ही जेपीओ में जो ओए चौकी सहायक लोको पायलट को सौंपने का आदेश दिया जा रहा है. वह बिलकुल नियम के विरुद्ध है. इस संबंध में नियम तथ्य प्रस्तुत कर रहे हैं। जिसके आधार पर रजरप्पा में जेपीओ निरस्त होने का योग्य है। जिसको लेकर चर्चा किया गया. इस घटना को लेकर सभी रनिंग कर्मचारियों में संबंधित अधिकारी के प्रति आक्रोश है. इसको लेकर नारे भी लगाए गए. अंत में सभी लोगों ने एक ज्ञापन बनाकर डीआर एम, डी ई ई, डीडी रांची मंडल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा. इस मौके पर अभिषेक कुमार, सी एस कुमार, दिनेश दास, अनीश कुमार, संजीत सिंह प्रदीप कुमार समेत अनेक चालक एवं सहायक चालक मौजूद थे.







