इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गयी है. 14वें मृतक का नाम अरविंद (43) पिता हीरालाल है. वह कुलकर्णी भट्टा का रहने वाला था. इससे पहले 21 से 31 दिसंबर तक 13 लोगों की मौत हो चुकी थी. इंदौर की घटना को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मीडिया के एक सवाल पर भड़क गए. देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत के बाद सियासत गरमा गई है. इसी मामले को लेकर जब मीडिया ने मंत्री से सवाल किया, तो वह नाराज हो गए.मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा, फोकट के सवाल मत करो,और इसके बाद उन्होंने अपशब्दों का भी प्रयोग किया. उनके इस बयान से मौके पर मौजूद पत्रकारों में नाराजगी फैल गई. (नीचे भी पढ़े)
अपशब्द कहने के बाद मंत्री बिना जवाब दिए वहां से चले गए. मृतक के परिजनों ने मुआवजे के रुप से चेक की राशि भी नहीं ली. इस दौरान महिलाओं ने भी मंत्री सवाल किए, जवाब नहीं देने पर महिलाएं भी उनक भड़क गयी.इस संबंध में बताया जाता है कि शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में पीने के पानी में सीवेज मिल जाने के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग उल्टी-दस्त और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. बीते कई दिनों से इलाके के लोग पानी की बदबू और गंदगी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया. स्थिति तब और भयावह हो गई जब बड़ी संख्या में लोग अचानक बीमार पड़ने लगे और अस्पतालों में भर्ती कराए गए. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक करीब 1000 से अधिक लोगों का इलाज किया जा चुका है. प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है और टैंकरों के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.















