खबरjamshedpur-bjp-भाजपा सोनारी मंडल ने निकाली प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा
spot_img

jamshedpur-bjp-भाजपा सोनारी मंडल ने निकाली प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा

राशिफल

जमशेदपुर : आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर भाजपा सोनारी मंडल के तत्वावधान में सोनारी राम मंदिर स्थित अटल चौक से प्रातः 7:00 बजे भव्य तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी के साथ जनजागरण अभियान चलाया गया. भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में सैकड़ों देवतुल्य राष्ट्र भक्त जनों के साथ निकाला गया. देश की आन, बान और शान पवित्र तिरंगे को सैकड़ों राष्ट्र भक्तों ने अपने हांथों में लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं जय हिंद के गगनभेदी जयकारों संग प्रभात फेरी के माध्यम से तिरंगा यात्रा सोनारी राम मंदिर से शुरू होकर एयरपोर्ट मार्केट, गुदरी बाजार, सिनेमा मैदान, डिस्पेंसरी रोड, गुरजात संघ, बाली चेला स्कूल, कागल नगर मार्केट, ए रोड होते हुए अटल चौक पहुंचकर सोनारी एरिया के आम जनमानस को हर-घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और हर घर में तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल भाजपा प्रदेश मंत्री शिक्षाविद रीता मिश्रा, पश्चिम विधानसभा प्रतयाशी रहे पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दजी प्रसाद, पश्चिम विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल लहरी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह वरिष्ठ नेता महावीर सिंह, एवं जिला महिला मोर्चा महामंत्री रश्मि भरद्वाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीपेन्दर सिन्हा (बड़कु) मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद, किशोर साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय रजक, कृष्णा यादव, सतेन्द्र सिंह यादव, भरत भुषण, सुजीत आदित्य, रासबिहारी प्रसाद, विकास साहू,एस टी मोर्चा के अध्यक्ष शुशील हेसा, रमेश प्रसाद साहू, निरज प्रसाद, विराज दै, प्रदीप सिंह, संघ के डाक्टर भाष्कर जोशी, नवीन पांडेय, अशोक सिंह, समाजसेवी जेपी सिंह, संजय सिंह मुंडा , दीपक नाग, राहुल भट्टाचार्य, नेहा साहू, कबिता मुंडा, रूपी धीवर, लक्षमी साहू, सपन चौधरी, भरत सिंह, संजीत कुमार, धर्मेन्द्र ठाकुर, मनोज मिश्रा, लाल प्रसाद, डाक्टर दिपक घोष, सुनील राय, धनेश्वर साहू, चंद्रशेखर प्रसाद, गोपाल सिंह लोधी, राहुल, भोला, बाबली सिंह, वंटी सिंह, राजपाल सिंह, अमर धीवर, सचिदानंद सिंह, बाबूलाल, राजेश साहू, गनेश, एवं मंडल सभी सम्मानित गण शामिल हुए. इस अवसर पर भाजपा सोनारी मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों राष्ट्रभक्त जन प्रभात फेरी में शामिल हुए.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading