जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया में शुक्रवार को राह चलती एक महिला से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल की छिनताई कर फरार हो गए। महिला के चिल्लाने के बाद स्थानीय लोग बदमाश के पीछे दौड़े पर तब तक बदमाश फरार हो गए। महिला ने इसकी सूचना कदमा थाना को दी है। महिला ने बताया की उसका नाम ऋतु रजक है, वह कदमा उलियान कि रहने वाली है।
शुक्रवार शाम वह एमजीएम मेडिकल कॉलेज से ट्रेनिंग कर वापस घर जा रही थी। फार्म एरिया के पास वह अपने दोस्त से फोन पर बाद करते हुए पैदल जा रही थी। पीछे से एक बाइक सवार दो युवक झपटटा मार कर फोन छीनकर फरार हो गए। महिला ने फोन कीमत एक लाख रुपए बताई है। वहीं पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच में जुट गई है।