जमशेदपुर : वन विभाग में गुरुवार को देश का 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर डीएफओ कार्यालय में सबसे पहले ध्वजारोहण हुआ. यहां डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद मानगो में रेंजर कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया. यहां सबसे पहले रेंजर दिग्विजय सिंह के आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. यहां रेंजर दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. रेंजर दिग्विजय सिंह ने यहां तिरंगे को सलामी भी दी. इसके बाद, रएंजर कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया यहां भी रेंजर दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. राष्ट्रगान भी हुआ। वन विभाग के सभी झंडोत्तोलन कार्यक्रम में विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.