खबरJamshedpur-Hungama : जवाहरनगर के रोड न.-15 में कम छड़ लगा कर बन...
spot_img

Jamshedpur-Hungama : जवाहरनगर के रोड न.-15 में कम छड़ लगा कर बन रही है नाली, स्थानीय लोगों ने काटा बवाल

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित बंगाली कॉलोनी में मानगो नगर निगम के द्वारा लगभग 15 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली का निर्माण कराया जा रहा है। नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने बवाल काटा। लोगों ने संवेदक और कनीय अभियंता की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि नाली के निर्माण में प्राक्कलन से बहुत कम मात्रा में छड़ लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संवेदक और इंजीनियर को कहा कि पानी का बहुत अधिक दबाव रहता है। छड़ कम देने से नाली टूट जाएगी। बताया जाता है कि इस पर संवेदक और इंजीनियर ने स्थानीय लोगों से कहा कि जहां जाना है जा कर कह दीजिए, काम ऐसा ही होगा । स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर भाजपा नेता विकास सिंह को भेजा और कहा कि गुणवत्ता के अनुरूप नाली नहीं बन रही है। लोगों ने कहा कि विरोध करने पर संवेदक और इंजीनियर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। (नीचे भी पढ़ें)

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पूरी जानकारी देने व स्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि बहुत कम मात्रा में छड़ का उपयोग कर नाली बनायी जा रहा है। इसके साथ ही स्लैब बहुत कमजोर बनाया जा रहा है। विकास सिंह ने सारे मामले की जानकारी मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को देते हुए संवेदक और इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। विकास सिंह ने बताया कि मानगो नगर निगम का कार्यालय भ्रष्टाचार में डूब गया है। वहां मौजूद अभियंता खुलेआम लूट कर रहे हैं, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ भ्रष्टाचार और लूट की कहानी को खत्म करने तथा इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अनिल मौर्या, संदीप शर्मा, अतानु हजारे, सुजय चक्रवर्ती, विजय वीरेन, बासु दत्ता, शिवा, दीपक, सुभाष, गणेश, निमाई चक्रवर्ती समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading