खबरjamshedpur : झारखंड क्षत्रिय संघ के के मानगो इकाई का पारिवारिक मिलन...
spot_img

jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय संघ के के मानगो इकाई का पारिवारिक मिलन सह वनभोज डिमना में संपन्न

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ की मानगो इकाई का पारिवारिक मिलन सह वनभोज रविवार को डिमना में संपन्न हुआ। इसमें झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह, मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, केंद्रीय महासचिव नंदकिशोर सिंह, संरक्षक अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ लड्डू सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मानगो इकाई के अध्यक्ष जेपी सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कविता परमार, महिला मोर्चा की सचिव मंजू सिंह, झारखण्ड क्षत्रिय युवा संघ के अध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ पिंटू, महामंत्री मृत्युंजय सिंह को तलवार देकर मानगो इकाई के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि शंभुनाथ सिंह ने कहा कि हमें अपने समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने का सहयोग करना चाहिए। आपसी भाईचारा बढ़ाकर हर सुख दुख आपस में बांटने की जरूरत है। बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले। जिनके संस्कार से परिवार के साथ साथ समाज की दशा सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष कविता परमार ने कहा कि महिलाओं को आगे आकर अपने गृहस्थी के समय से थोड़ा समय समाज को देना होगा। जिससे शहर का हर परिवार एक दूसरे के संपर्क में आ सके।
मानगो इकाई के अध्यक्ष श्री जे पी सिंह ने पिकनिक में आए हुए मानगो नगर के प्रत्येक कॉलोनी से आए हुए परिवार एवं जमशेदपुर के अन्य नगर से आए हुए पदाधिकारियों के परिवार का आभार एवं स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि यह जनसैलाब देखकर मुझे अपार खुशी हो रही है और निश्चित रूप से मानगो इकाई के प्रत्येक पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी बढ़ चढ़कर निभाई है। उन्होंने हर परिवार को जोड़कर आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। पिकनिक के बाद से मानगो इकाई अपने क्षेत्र के गरीब परिवार की बेटियों की शादी, मेधावी बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग एवं रक्तदान जैसे कार्यक्रमों से समाज को सहयोग करेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सबसे बड़ी भागीदारी ओमप्रकाश सिंह, कौशल सिंह, मनोज सिंह, श्याम सिंह, अजीत सिंह, राजीव सिंह, हेमंत सिंह, उमाकांत सिंह, विनोद सिंह, उत्तम सिंह, सुनील सिंह, अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, रविंदर सिंह, आजाद सिंह, संतोष चौहान, राजेश सिंह, किशोर सिंह, एसपी सिंह, विश्वनाथ सिंह, गुड्डू सिंह, अमर सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश सचिव राजीव रंजन, सचिव दिनेश सिंह, मिथिलेश सिंह, मानगो महिला इकाई की परणीता सिंह उर्फ रिमझिम, निधि सिंह, चिंता देवी, संरक्षिका आशा सिंह, प्रतिमा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने किया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading