जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल को झारखंड से हटाया दिया है. उन्हें अब उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है. वहीं कर्मवीर को भाजपा का नया संगठन महामंत्री बनाया गया है. इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की पहल पर पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने सूचना जारी कर दी है. सूची के मुताबिक यूपी के संगठन मंत्री कर्मवीर को अब झारखंड में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है.