• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 6, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand vidhansabha committee meeting – झारखंड विधानसभा की विशेष प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति ने जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं प्रमुख नियोक्ताओं के साथ की बैठक, निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 और नियमावली 2022 का अनुपालन सुनिश्चित करने पर हुई चर्चा, समिति के सभापति विधायक प्रदीप यादव का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : जमशेदपुर के सर्किट हाउस सभागार में झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) के सभापति नलिन सोरेन एवं सदस्य प्रदीप यादव ने जमशेदपुर जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. मौके पर जमशेदपुर के उपायुक्त विजया जाधव, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, एसओ जेएनएसी संजय कुमार, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, डीटीओ दिनेश रंजन, डीपीओ अरूण द्विवेदी, ईओ मानगो नगर निगम सुरेश यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, नियोजन पदाधिकारी बम बैजू, अजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक में समिति के सभापति एवं सदस्य ने निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 और नियमावली 2022 के तहत अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी उपायुक्त से प्राप्त की. इस क्रम में उन्हें बताया गया कि झारखंड नियोजन पोर्टल http://jharniyojan.jharkhand.gov.in/ पर अबतक 707 निजी कंपनियों ने निबंधन किया है, शेष प्रक्रिया में है. सभापति एवं सदस्य ने शेष सभी निजी कंपनियों या आउटसोर्सिंग कंपनियों को शत प्रतिशत अपने कंपनी तथा कर्मियों का पोर्टल पर निबंधन कराना सुनिश्चित करने के निदेश दिए. समिति ने सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों को उनके अधिनस्थ आउटसोर्सिंग कंपनियों की जानकारी ली. सभापति एवं सदस्य ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को उक्त अधिनियम के पीछे की सरकार की मंशा और यह राज्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इससे भी अवगत कराया. उन्होने कहा कि इस एक्ट का अनुपालन हर हाल में तय समय में पूरा करना है, जिला स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा करें. (नीचे भी पढ़ें)

आगे, विधानसभा की समिति ने पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) एवं बड़े निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की. उनके यहां कितनी आउट सोर्सिंग कंपनी है, कितने ऐसे कर्मचारी कार्यरत है, कितनों ने पोर्टल पर निबंधन करवाया है आदि की जानकारी ली. उन्हें झारखंड राज्य निजी क्षेत्र स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 और नियमावली 2022 के संबंध में बताया. कहा कि सभी प्रिंसिपल नियोक्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके यहां कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कंपनियां अपना निबंधन झारखंड नियोजन पोर्टल http://jharniyojan.jharkhand.gov.in/ पर हर हाल में करायें, साथ ही कर्मियों का विवरण पोर्टल पर इंट्री करें। अपने यहां कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनियों की सूची जिला नियोजन कार्यालय को भी जमा करें. बैठक में कर्मचारियों या श्रमिकों का आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर भी चर्चा हुई. इस पर बताया गया कि जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में इस बाबत निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया है, सभी अंचल कार्यालयों में कोषांग गठित किया गया है. जो प्राथमिकता के तहत कर्मचारियों या श्रमिकों का आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करेंगे,इस पर समिति सदस्यों ने संतोष जताया. झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने जिला प्रशासन को आगामी 20 मई तक जिले की अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक प्रदीप यादव का स्वागत
पूर्व मंत्री-सह-विधायक प्रदीप यादव जमशेदपुर अगमन पर जोरदार स्वागत किया गया. श्री यादव के स्वागत में डोबो पुल पर जमशेदपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर नगर द्वारा पुष्प गुछ से स्वागत किया गया एवं परिसदन तक समर्थको के गगन चुम्भि नारों के साथ परिसदन पहुँचे. जिला उपाध्यक्ष बबलू झा अपने साथियो के संग शॉल एवं पुष्प गुछ के साथ परिसदन में स्वागत किया गया. विधायक के औपचारिक मुलाकात से कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह देखा गया. इस कार्यक्रम में शशि भूषण प्रसाद, अजितेश उज्जैन, रिजवी छब्बन, प्रकाश बिरूवा, अफसर पिंटू, अमित दुबे, दीपक गुप्ता, चंदन यादव, अखिलेश मिश्रा, करण सोनकर एवं अन्य उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural issue – लुआबासा पुलिया पर दर्दनाक हादसा, जर्जर पुलिया की स्थिति व प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल
खबर

Jamshedpur rural issue – लुआबासा पुलिया पर दर्दनाक हादसा, जर्जर पुलिया की स्थिति व प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल

September 5, 2026
Jamshedpur accident – सीतारामडेरा सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
खबर

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

September 5, 2026
Jamshedpur indian monitor lizard : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी होस्टल के पीछे गोह निकलने से मची अफरातफरी, वन विभाग के अधिकारी पहुंचे, गोह को पकड़ कर ले गए अपने साथ
खबर

Jamshedpur indian monitor lizard : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी होस्टल के पीछे गोह निकलने से मची अफरातफरी, वन विभाग के अधिकारी पहुंचे, गोह को पकड़ कर ले गए अपने साथ

September 5, 2026
Next Post

Jharkhand minister viral video - झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़, महिला का पति भी आया सामने, पर इस ट्विटर पर सरयू ने उठा दिये सवाल

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-29th-April-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अप्रैल 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-29th-April-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अप्रैल 2023

Jamshedpur railway engineer died : जमशेदपुर के रहने वाले रेलवे इंजीनियर की ट्रेन से गिरकर चक्रधरपुर में मौत, साउथ बिहार ट्रेन को रोका गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News