
लोहरदगा : विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को लोहरदगा डीसी ऑफिस कैंपस में वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मियों ने पौधरोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी नारायण राम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण कुमार, एलआरडीसी मनीषा तिर्की, सहित अन्य अधिकारी व कर्मियों शामिल होकर पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद जिले के अधिकारियों व कर्मियों ने वृक्ष संरक्षण के लिए संकल्प लिया। वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आने वाले पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने व पौधों का संरक्षण के लिए सभी लोगों को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी सुरक्षित हो। (नीचे भी पढ़ें)


उन्होंने बताया कि जब तक पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तब तक प्राणियों की सुरक्षित रहने की बात कतई सही नहीं है। इसलिए लोगों को पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए हरियाली लाना आवश्यक है। जिसके लिए सरकार जल जीवन हरियाली अभियान चलाकर लोगों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। दूसरी ओर मुक्तिधाम परिसर में भी डीएफओ अरविंद कुमार की अगुवाई में पौधरोपण किया गया है। जहाँ पर सैकड़ो छायादार, फलदार और इमारती पौधों को लगाया गया है।