राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर सरायकेला जिला के राजनगर अंतर्गत बगराई साई के समीप रविवार की सुबह लगभग 5:00 बजे एक ट्रक और सेंट्रो कार के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक झरिया (धनबाद) के रहने वाले हैं, जो चंपुआ जा रहे थे। उसी दौरान बगराई साई के समीप सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। वहीं ट्रक भी दुर्घटना ग्रस्त हो गया। ट्रक चालक ठीक है। (नीचे भी पढ़ें)
दोनों युवक करीब एक घंटा तक कार में ही फंसे रहे। स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों को कार से बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस को फोन किया गया था। लेकिन उससे पहले राजनगर पुलिस की गाड़ी पहुंची, जिससे दोनों घायलों को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। वहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घायल युवकों में रोशन वर्मा कार चला रहा था तथा दूसरा विवेक कुमार गुप्ता दोनों ही झरिया के रहने वाले बताये जाते हैं।