गालूडीह: बाघुड़िया पंचायत सभागार में घाटशिला प्रखंड के बाल विकास परियोजना की ओर से सोमवार को महिला दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न गांव से महिलाएं शामिल हुई. मुखिया पविता सिंह व परियोजना के पर्यवेक्षक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. पर्यवेक्षक ने महिलाओं को गर्भावस्था के 1000 दिन सावधानी पूर्वक व्यतीत करने की जानकारी दी.(नीचे भी पढ़े)
गर्भधारण के समय महिलाओं को पोषक तत्व खाने एवं साफ-सफाई रहने की सलाह दी गई. गर्भावस्था के दौरान एनीमिया के रोकथाम व डायरिया प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस अवसर पर जेबा काजमी, सेविका सलमा मुर्मू, सारतीय सिंह, अनिमा सिंह, वार्ड सदस्य- माही हेम्ब्रम, पानो हांसदा, चम्पा माहली और बाघुड़िया पंचायत क्षेत्र के विभिन्न आसपास के गांव से आयी महिलाएं शामिल थी.