जमशेदपुर : इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग इम्प्लाइज फेडरेशन को दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. इस बैठक के दूसरे दिन टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन मौजूद थे. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी भी यहां मौजूद थे. इंटक नेता और टाटा स्टील यूटिलिटीज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, इंटक के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजय सिंह, जेसीएपीसीपीएल यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, इंटक के पदाधिकारी राजशेखर मंत्री, चंद्रप्रकाश सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने किया. इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने बताया कि मौजूदा हालात में चुनौतियां काफी है. (नीचे भी पढे़ं)

तकनीक के जरिये कंपनी को प्रतिस्पर्धी बनाना होगा. कई बदलावों को आत्मसात किया जाना है. टाटा स्टील सौ साल से अधिक समय से इसलिए चल रहा है क्योंकि यूनियन ने सहयोग किया है. आपसी सहयोग से ही कंपनियों को आगे ले जाना है. वहीं, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने कहा कि हम लोग हड़ताल की बात नहीं करते है. कंपनी को बचाने के साथ ही मजदूरों के हितों पर भी बात करते रहना है. यूनियनों को मैनेजमेंट के साथ आपसी समन्वय से चलाया जाना है. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कहा कि मैनेजमेंट और यूनियन की सोच एक होती है तो ही कंपनी में करीब 95 साल से अधिक समय से कोई हड़ताल नहीं हुई है. अब बदले हुए जमाने को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ना है. (नीचे भी पढे़ं)

इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग इम्प्लाइज फेडरेशन
इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग इम्प्लाइज फेडरेशन की बैठक के दौरान नयी कमेटी का चुनाव भी कराया गया. इस दौरान इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया. इसके अलावा रघुनाथ पांडेय को फिर से महामंत्री चुन लिया गया. ध्वनिमत के साथ यह अभिनंदन किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम सम्मानित
इस कार्यक्रम के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम को सम्मानित किया गया. उनको डॉक्टरेट की उपाधि मिली है. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम को एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन और इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी के हाथों सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश ने एमडी व राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन को आदिवासी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया. इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी का भी इन लोगों ने नारेबाजी के साथ अभिनंदन किया. इस दौरान एमडी ने नितेश राज और उनकी टीम का आभार भी जताया. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील से जुड़े कई वरीय अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. इसमें टाटा स्टील की चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वीपी पीयुष गुप्ता, वीपी राजीव मंगल, वीपी प्रोबाल घोष, वीपी डीबी सुंदर रमम, एमडी के पीइओ देबाशीष चौधरी, टिनप्लेट के इआइसी उज्जवल चक्रवर्ती, टाटा स्टील के सीएचआरओ जुबिन पालिया, चीफ एचआरएम मुकेश अग्रवाल, टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज की जीएम डॉ विनिता सिंह, मजदूर नेता बिजय खां समेत अन्य लोग मौजूद थे.



