
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी तार कंपनी (इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट लिमिटेड) की यूनियन के चुनाव में पूर्व महामंत्री आशीष अधिकारी ने अपना दमखम दिखाया है. बुधवार को आशीष अधिकारी तार कंपनी यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आवास पहुंच गये. 50 कर्मचारियों के साथ गये थे और साथ में 216 कर्मचारियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी साथ लेकर गये थे. इन लोगों ने तत्काल चुनाव कराने की मांग की. अपने ज्ञापन में मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय को आशीष अधिकारी और 216 कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2018 यूनियन चुनाव के बाद जो भी कर्मचारी कम्पनी में बहाल हुए हैं एवं जो भी कर्मचारी जेम्को से तार कम्पनी में आए हैं, उन सभी कर्मचारियों को यूनियन की सदस्यता दिया जाए एवं दूसरी यूनियन का तीन साल के कार्यकाल आगामी दिनांक 07.10.2021 को समाप्त होने जा रहा है, उसे देखते हुए यूनियन का चुनाव समय पर कराया जाए. यूनियन सदस्यता के लिए अध्यक्ष ने उसी दिन अपना लिखित स्वीकृति प्रदान कर दिया था. परन्तु 6 महीने बीत जाने के बाद भी यूनियन के महामंत्री अपनी तानाशाही रवैया दिखाते हुए एवं अध्यक्ष की स्वीकृति को नजरअंदाज करते हुए अभी तक उन लोगों को यूनियन सदस्यता नहीं दिया गया, एवं यूनियन चुनाव के बारे में आपने हमलोगों को आश्वासन दिए थे कि चुनाव समय पर कराया जाएगा. गत वर्ष सितम्बर महीने में भी आशीष अधिकारी और अन्य ने उनको दोबारा आवेदन दिए थे, जिसमें फिर से समय पर यूनियन चुनाव कराने के बारे में अनुरोध किया गया था. लेकिन कोई काम नहीं हुआ. उस वक्त भी यह आश्वासन दिया था कि चुनाव कराया जायेगा. गत वर्ष अक्टूबर महीने की प्रथम सप्ताह में आशीष अधिकारी और टीम ने अनुरोध किया था कि 7 अक्टूबर 2021 को ही यूनियन के तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. कमेटी मीटिंग बुलाकर चुनाव करवा दिया जाये. इसपर कहा था कि दुर्गापूजा के उपलक्ष में बहुत सारी कम्पनी में अभी तक बोनस नहीं हुआ है, इसलिए वे अभी उन सभी कम्पनी में बोनस कराने के लिए व्यस्त हैं. दुर्गापूजा के पश्चात निर्णय लिया जाएगा. इस बीच कई बार मांग की गयी, लेकिन कोई ना कोई कारण से मामले को टाला जाता रहा. अध्यक्ष से इन लोगों ने कहा है कि महामंत्री एवं उनकी टीम ग्रेड रिवीजन के लिए एक महीने का समय मांगा था, पर उनको को दो महीने से अधिक का समय दिया कि ग्रेड रिवीजन करा दिया जाये पर महामंत्री एवं उनके टीम का ग्रेड रिवीजन के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि इनलोगों ने अपनी तीन साल चार महीने के कार्यकाल में सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने का काम किया एवं मजदूरों को बेवकूफ बनाने का काम किया है. अब इन लोगों के हाथ से जब ग्रेड रिवीजन का बहाना चला गया तो अब नया सुर कोरोना का आलाप रहे है, ताकि कोरोना को लेकर कुछ दिन और अपनी कुर्सी बचाए रखें. इन लोगों ने कहा है कि इसी कोरोना काल के बीच टाटा मोटर्स यूनयिन का चुनाव हो गया. सारे चुनाव विधानसभा के हो रहे है, लेकिन इसको ही टाला जा रहा है. तार कम्पनी यूनियन का 3 साल का कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात करीब चार महीना बीतने को चला है एवं 23 नवंबर 2021 को कमेटी मीटिंग में महामंत्री एवं उनके टीम द्वारा बी सीरिज के ग्रेड रिवीजन कराने के लिए जो एक महीने का समय मांगा गया था. हमलोग एक महीने की जगह उनको दो महीना से भी अधिक दे चुके है, लेकिन यह समय बरबाद कर दिया गया है. कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं हुआ. इस कारण तत्काल प्रभाव से सारे लोगों को सदस्यता दिलाकर यूनियन का चुनाव कराया जाये. अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि इस मसले पर वे लोग त्वरित कार्रवाई करेंगे.





