
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने आनंद विहार सोसायटी से शादी की नीयत से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की शिकायत मिलते ही 72 घंटो के भीतर युवती को सकुशल बरामद कर लिया है. युवती के पिता जो टाटा स्टील कर्मी हैं, उन्होंने आदित्यपुर थाने में औरंगाबाद निवासी मन्नू कुमार पर अपनी बेटी को शादी की नीयत से बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था, जिसमें सहयोगी के रूप में मन्नू के बहनोई और भाई को नामजद आरोपी बनाया था. फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है.




