
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिग्रहित कंपनी तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी) की अधीकृत यूनियन का चुनावी प्रक्रिया चल रहा है. बुधवार को तार कंपनी यूनियन के 25 कमेटी मेंबरों के पदों के लिए 58 लोगों ने नामांकन भरा था, जिसमें से तीन लोगों का नामांकन रद्द कर दिया गया जबकि एक नामांकन को वापस ले लिया गया. इस तरह 25 कमेटी मेंबरों के पद के लिए 54 प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में बच चुके है. निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 के दिनेश कुमार सिंह, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 के शरत चंद्र बेहरा और निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 के अर्जुन दास का नामांकन को रद्द कर दिया गया. निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4 के अखिल चंद्र महतो ने अपना नामांकन वापस ले लिया. वहीं, यूनियन के वर्तमान डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत के खिलाफ निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 में किसी ने नामांकन नहीं खरीदा, जिनका कमेटी मेंबर के तौर पर निर्विरोध जीतना तय है. वहीं निर्विरोध रहने वालों में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 के दानीशंकर तिवारी और निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 के मनीष प्रसाद शामिल है. चुनाव पदाधिकारी टायो के महासचिव बिनोद राय, सहायक चुनाव पदाधिकारी टिनप्लेट के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहेल की देखरेख में चुनाव हो रहा है. इस चुनाव के पर्यवेक्षक महेंद्र मिश्रा और एमएच हीरामानेक है जबकि सहायक अंजनी कुमार है, जिनकी देखरेख में चुनाव हो रहा है. आपको बता दें कि नौ अप्रैल को मतदान होना है. इस चुनाव में विपक्ष ने बहिष्कार करने की घोषणा की थी, लेकिन चुनाव में वे लोग भाग ले रहे है और विरोधियों द्वारा अब चुनावी की तैयारी की जा रही है. 7 अप्रैल को नामांकन वापसी के बाद फाइनल सूची जारी की जायेगी और सबको चुनाव चिन्ह आवंटित की जायेगी.



