
रांची : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) इस वर्ष आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर सकता है. जैक के अध्यक्ष की मानें, तो मैट्रिक व इंटर परीक्षा की लगभग 32 लाख कॉपियों के मूल्यांकन में 15 से 20 दिन लगेंगे. विभागीय सचिव एपी सिंह ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने से संबंधित कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया है. उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह कार्य करने का निर्देश दिया गया है. ऐसे में जैक की ओर से रेड जोन को छोड़कर ग्रीन जोन में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर केंद्र बनाए जाने का काम तेज कर दिया गया है. इसके मद्देनजर माना जा रहा है कि यदि सबकुछ ठीक रहा तो इसी महीने में मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने की संभावना है. बताया जा रहा है कि एक-दो दिनों के अंदर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन आरंभ होने की संभावना है.















