
जमशेदपुर / चाईबासा : चौदह दिनों के एकांतवास के बाद जगन्नाथ महाप्रभु अब स्वस्थ हो गए हैं। आज़ वैदिक मंत्रोच्चार एवं रीति रिवाज के साथ नेत्रोत्सव किया गया। आज भगवान जगन्नाथ महाप्रभु, भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा के भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। लेक़िन इस वक्त कोविड 19 के कारण राज्य सरकार ने लॉक डॉउन लगा रखा और आम जनता के लिए धार्मिक स्थलों में भी पूजा पाठ पर रोक है, तो इस कार्य में पुरोहित के अलावा केवल चुनिंदा लोग ही उपस्थित रहे और सामाजिक दूरी का पालन किया।















