
Chaibasa : केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जगन्नाथपुर की बैंक आफ इंडिया शाखा में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बैंक के सभी कर्मचारियों एवं उपस्थित ग्राहकों ने प्रत्येक कार्य में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ ली. शाखा प्रबंधक नवीन पाल ने कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने एवं ग्राहकों को अच्छी सेवा प्रदान करने तथा भ्रष्टाचार को रोकने में सहभागी बनने का संदेश दिया. वही बैंक के कैशियर संजय सिंह ने बैंक के कर्मचारियों को पक्षपात के बिना कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अजीत कुजूर, संजय सिंह, प्रभा प्रिया सिंकू, मनीषा बलमुचू, देवराज मुखी समेत बैंक के कर्मचारी व ग्राहक उपस्थित थे.



