
जगन्नाथपुर : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा एवं जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू के निर्दशानुसार शुक्रवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जगन्नाथपुर विधानसभा कांग्रेस कमेटी की और से स्थानीय क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों, सुरक्षाकर्मी, स्वास्थकर्मी एवं क्वारंटाइन सेंटर में सेवा दे रहे अन्य कर्मियों के बीच फल एवं नास्ता पैकेट का वितरण किया गया. इस दौरान सोशल डिस्टेनसिंग का विशेष ध्यान रखा गया. इस अवसर पर पवन सिंह, आमोद साव, बसंत गोप, घनश्याम कोड़ा, मंजीत प्रधान, चंचल यादव, सुमित महापात्रा, भरत लागुरी, अभिषेक सिरका, राजू गोप, प्रमोद गोप, अरशद इकबाल, सरफराज, अभिजीत दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.







