
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत लखिपाई गांव में बीते रात खाना बनाने के दौरान एक महिला के शरीर पर गर्म पानी गिर गया. इससे महिला व उसका बच्चा दोनों झुलस गये. झुसली मां और बच्चे को जगन्नाथपुर सीएचसी लाया गया, जहां चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. ज्ञांत हो कि जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत लखिपाई मे एक महिला व उसका बच्चा गर्म पानी से झुलस गये.

दोनों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लखीपाई निवासी सोमवारी लागुरी (25) गोद मे अपने बच्चे सोमनाथ लागुरी (4) को लेकर रात को चावल बनाने के लिए पानी गर्म कर रही थी. वह चावल को धो कर गर्म पानी मे डालने जा ही रही थी कि अचानक उसका पांव फिसल गया. इससे सोमवारी लागुरी असंतुलित हो गई और वह फिसल कर गिर गई. इस कारण गर्म पानी उसके और बच्चे ऊपर गिर गया. इस कारण मां-बेटा दोनों झुलस गये. परिजनों ने उन्हें जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.














