
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित एमजीएम थाना अंतर्गत गोकुलनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां से होकर बहने वाले नाले में एक शव पाया गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गई. पुलिस शव को नाले से निकालने का प्रयास कर रही है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि नाला डिमना डैम से निकलता है. उसी नाले में एक 45 से 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया है. शव को देखकर लगता है कि शव काफी पुराना है. शव सड़ गल गया है. मृतक ने ब्राउन रंग की शर्ट और ब्लू रंग की जींस पहनी हुई है. फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है.






