
Jamshedpur : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के प्रगति और समृद्धि की कामना करते हुए राज्य के लोंगो का अभिनंदन किया है। श्री शुक्ल ने आज झारखंड के स्थापना दिवस पर कहा है कि जिस प्रकार जन भागीदारी से झारखंड आज विकसित हुआ है उससे झारखंड आज विकसित राज्यो में सुमार हो चुका है। श्री शुक्ल ने कहा है कि भारतीय परिस्थितियों में ग्राम स्वराज एवं ग्राम विकास का सपना कोई नया नही है। भारत गांवो का देश है और अन्नदाता किसान-कारीगरों का महती योगदान देश का हर ब्यक्ति समझता है। गांवो के देश भारत मे ग्राम स्वराज्य की जड़े मजबूत करने के लिए ही पंचवर्षीय योजना को अमल में लाया गया था। बदलते समय मे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा ग्राम विकास की परिकल्पना को साकार करने के दिशा में प्रयत्न किए जाते रहे है, इसलिए ग्राम स्वराज की धारणा को मजबूत करने के लिए झारखंड सरकार ने शानदार और सराहनीय प्रयास किए। ग्राम विकास, झारखंड के सशक्तिकरण की बुनियाद है। इस दिशा में आगे भी कदम बढ़ाने की जरूरत है। श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड को विकसित राज्यों की पहली कतार में लाना है आज राज्य की जनता और प्रशासनिक अमले में सहभागिता का जो यह भाव दीख रहा है तो हम कह सकते है कि झारखंड विकसित राज्यों में अव्वल होंगा। इसे कोई रोक नही सकता है। श्री शुक्ल ने स्थापना दिवस पर झारखंड की युवा शक्ति और महिलाओं का अभिनंदन करते हुए कहा है कि विकास ही झारखंड का मूल मंत्र है और विकास की जीत होंगी। इस विकास की पटरी को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आज दिन है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ विकास की दिशा में हम चले, जहा है वहाँ से आगे चले, कुछ बाकी है उसे पूरा करे, इसी भाव से चले, झारखंड का भविष्य सुखद और प्रगतिशील है।



