
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमानी सेन्टर शॉप ऑनर्स वेल्फेयर एसोसियेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन आज रेड क्रॉस भवन में किया गया। रक्तदान शिविर में 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, एसोसियेशन के समीर मकानी और उनके साथी उपस्थित थे। वहीं, प्रत्येक माह की भांति इस माह भी 8 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा किया जायेगा। 8 अगस्त को वे सभी रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे जिनके रक्तदान का 90 दिन पूरा हो गया हो। जिन युवाओं के वैक्सीन का 15 दिन हो गया है वे भी आसानी से रक्तदान शिविर में रक्तदान कर पायेंगे। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने 8 मई को रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं सहित अन्य नियमित रक्तदाताओं से इस रक्तदान शिविर में आगे बढ़कर रक्तदान करने का आग्रह किया है। वैसे रक्तदाता जो आज के शिविर में रक्तदान नहीं कर पायें उनसे 8 अगस्त रविवार को शिविर में रक्तदान करने का आग्रह किया गया है।





