
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हार पाड़ा स्थित एक नाले में गिरने से स्थानीय निवासी बल्लू प्रसाद (35) की मौत हो गई. इसकी जानकारी आस पास के लोगों को तब हुई जब लोग इस खोजते हुए नाले के पास पहुंचे. स्थानीय लोगों ने पाया कि बल्लू नाले में गिरा हुआ है. लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लिया. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि नाले में एक शव मिले है. पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मो मिर्गी की बीमारी थी. वह घर से आम चुनने निकला था और उसके बाद वापस नहीं आया. जब घर वाले उसे ढूंढने निकले तो उसका शव नाले में पाया.






