
रांची / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा निवासी सुप्रभात साव से 25 दिसंबर को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र सरस्वती शिशु मंदिर के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका वाहन रोक कर छिनतई कर ली थी. इस मामले में चुटिया थाना पुलिस ने रांची के हिंदपीढ़ी निवासी मो दनिस और कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी अक्षय कश्यप को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से छीनी हुई मोबाइल और पर्स बरामद कर लिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है. बता दें कि बहरागोड़ा निवासी सुप्रभात साव मुर्गी गाड़ी लेकर रांची गए थे. वापस आने के क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनकी गाड़ी को रोक कर मारपीट करने लगे, इस दौरान उन्होंने सुप्रभात के पास से उनका पर्स और मोबाइल की छिनतई कर ली थी.




