जमशेदपुर: एबीएम कॉलेज, गोलमुरी, जमशेदपुर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री प्रिया गुप्ता ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अपने साथियों एवं परिवार के सदस्यों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर हेमंत भाई, अशोक भाई एवं माधवी बहन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला.कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का विशेष योगदान रहा. डॉ. जेपी नारायण, डॉ. मनोज कुमार साव, डॉ. अनुभा जायसवाल एवं डॉ. ज्ञानती कुमारी प्रसाद सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया.




