
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना अंतर्गत सोमवार देर रात पारडीह से आ रही रोड नंबर 16 के पासमें तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. इससे स्कूटी सवार कार की बोनेट पर फेका गया. ये देख कार चालक ने भागने की कोशिश में आजादनगर रोड नबर 12 में स्कार्पियो में टक्कर मार दी. इस बीच स्कूटी सवार सड़क पर फेका गया. उसे गंभीर चोटे आई. (नीचे देखे पूरी खबर)

लोगों ने पीछा कर कार चालक को पकड़ लिया. उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर मानगो और आजाद नगर थाना की पुलिस पहुंची बताया जाता है कि कर और चालक को थाना ले गई. वही स्कूटी सवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए लेगी गया बनी हुई है. लोगो के अनुसार कार चालक पारडीह से मानगो की ओर काफ़ी तेजी से जा रहा था. आगे चल रहे स्कूटी सवार को कार ने चपेट में ले लिया रोड नंबर 16 के पास पीछे से टक्कर मार दी.














