
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत का कपाली थाना क्षेत्र में दोनों के पास बुधवार की शाम झामुमो के जिला सचिव लाल्टू महतो के स्कॉर्पियो से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद दोनों युवकों को इलाज के लिए टी एम एच पहुंचाया गया जहां शुभम दंडपात नामक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं इस घटना में दत्ता राज महतो को हल्की चोटें आई है.
दत्ता राज आईएसएम हैदराबाद का छात्र है. उसने बताया कि वो अपने साथी शुभम के साथ घर वापस जा रहा था, पीछे से कार ने उसे अपनी चपेट ने ले लिया. वही स्थानीय लोगों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी, इसी बीच कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया बाइक कार में फंस गई जिससे दोनों युवक कार के साथी लगभग 500 मीटर तक घसीटते चले गए.
इधर इस मामले में थाने में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है जिस वजह से पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है लोगों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी.
















