
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित डिमना रोड शंकोसाई रोड नंबर पांच के पास एक कार डिवाइडर में घुस गयी. बताया जाता है कि शंकोसाई रोड नंबर 5 के पास से कार गुजर रही थी. कार जाते वक्त ही अचानक से एक मिनी ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे बचने के लिए चालक ने साइड लिया कि डिवाइडर से कार टकरा गयी. मिनी ट्रक का चालक मौका देखकर डिमना चौक होते हुए भाग निकला. लोगों ने उसको पकड़ने कीकोशिश की, लेकिन वह भाग निकला. कार पर दो लोग सवार थे, जिनको हल्की चोटें आयी है. पुलिस ने कार और मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और गाड़ी मालिकों से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है.






