
जमशेदपुर : परसुडीह के खासमहल उत्तरी सुसुनगढ़िया पंचायत निवासी 26 वर्षीय युवक अरुण कुमार सिंहने लोको शेड के पास ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. घटना बीती रात की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि ट्रेन के नीचे आकर वह युवक कट चुका था. टाटानगर जीआरपी की पुलिस गश्ती के दौरान उसके शव को देखा, जिसके बाद उसके पॉकेट से उसका पता मिला. वहीं, मोबाइल फोन भी उसका था, जिस पर घर से फोन आया तो पुलिस ने परिजनों को जीआरपी थाना बुलाया, जहां से बदहवास होकर घरवाले वहां पहुंचे और सदमा में पूरा परिवार आ गया. परिजनों ने बताया कि मृतक की नौकरी चली गयी थी, वह काफी मानसिक तनाव में था. काफी खोजबनी के बावजूद उसको नौकरी नहीं मिल रहा था, जिसके बाद उसने यह कमद उठाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.






