जमशेदपुर : जमशेदपुर के सर्किट हाउस एरिया (सीएच एरिया) साई मंदिर के पास नयी किआ सेलटोस कार को एक महिला ने ऐसा चलाया कि आसपास के एरिया से गुजर रहे राहगिर भी घायल हो गये. गनिमत तो यह रही कि किसी की मौत नहीं हुई. कार दीवार से जाकर टकरा गयी, जिसके बाद यह कार रुक सकी. बताया जाता हा कै कार सोनारी से सीएच एरिया की ओर जा रही थी. रफ्तार काफी तेज होने के कारण महिला चालक अपना नियंत्रण खो दी और आसपास से गुजर रही गाड़ियों को ठोकते हुए आगे निकल गयी. गाड़ी नयी थी. किसी तरह घायल महिला को लोगों ने बाहर निकाला, जिसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है. घटना में करीब तीन लोग घायल हो गये है.



