जमशेदपुर : बैंक ऑफ़ इंडिया की गोविंदपुर शाखा के नए परिसर का मंगलवार को बैंक के आंचलिक प्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा एवं उप आंचलिक प्रबंधक सुनील कुमार ने फीता काट कर किया. बैंक की ओर से बैंक ऑफ़ इंडिया की गोविंदपुर शाखा को आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर जनता मार्केट के पास रामा हाइट्स बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर खोला गया. (नीचे भी पढ़ें)

शाखा के अधिकारी ने एटीएम, मे आइ हेल्प यू, सीनियर सिटीजन काउंटर के साथ सरकार की कई योजनाओं, मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा, महिलाओं के लिए स्टार सखी, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, गुरुकुल स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 15 लाख तक, लॉकर सुविधा, जिसमें एकाउंट होल्डरों को कई तरह की सुविधाएं मुहैय़ा कराई गईंं, जो पूर्व में उपलब्ध नहीं थीं, जिससे खाता धारकों को परेशानी होती थी. अब नई शाखा में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. ब्रांच मैनेजर सोमेन चौधरी के अथक प्रयासों से खाता धारकों को सारी सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही खाता धारक ने बैंक ऑफ़ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक, उप आंचलिक प्रबंधक, शाखा प्रबंधक एवं बैंक के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई दी. इस मौके पर गोविंदपुर शाखा के प्रबंधक समेत सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.



