
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत हलुदबनी ओपी के पास एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. घायलों मे बोड़ाम के राघमागोड़ा गांव निवासी मंटू महाली और उसका साथी शामिल है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया. इधर सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर मंटू और उसका साथी जमशेदपुर की ओर काम के लिए आ रहे थे वहीं ट्रक जमशेदपुर की ओर से विपरीत दिशा से आ रहा था. हलुदबनी ओपी के पास ट्रक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी. फिलहाल घायल एमजीएम अस्पताल में इलाजरत है.











