
जमशेदपुर : राजस्थान कल्याण परिषद, अग्रसेन भवन साकची की ओर से पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड की बांगुड़दा पंचायत के गोपालपुर गांव मे कड़ाके की सर्दी को देखते हुए दर्जनों जरूरतमंद महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों के बीच नए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने परिषद के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान कल्याण परिषद जन सेवा में हमेशा तत्पर रहती है चाहे गरीबों को भोजन कराना, उनके बीच में राशन वितरण करना, सर्दी में ऊनी कपड़ों का वितरण करना सहित अन्य सामाजिक कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी ऐसी मेरी शुभकामनाएं है। कार्यक्रम में राजस्थान कल्याण परिषद के नरेश कांवटिया, ओम प्रकाश रींगसिया, दीपक पारीक, बजरंग लाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, ओम प्रकाश झांझरिया, श्याम खंडेलवाल चिराग अग्रवाल, बिमल बैठा, कृपासिंधु महतो, संदीप मिश्रा, विश्वरूप कुंभकार, मनोरंजन मिश्रा, पुर्णेंदु शेखर, आकाश समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



