
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र घाटशिला के अनुमण्डल पदाधिकारी (एसडीओ) सत्यवीर रजक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुलदीप टोप्पो द्वारा घाटशिला मुख्य पथ, फुलपाल एवं फुलडुंगरी चौक में सघन वाहन चेंकिग अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में ओवरलोड बालू लदे हाईवा से पूछताछ किया गया एवं आवश्यक कागजातों की जांच की गई. इस दौरान हाईवा संख्या जेएच05एवाई-6081, जेएच05एवाइ-1526, जेएच05बीवाई-3465 और जेएच05सीडब्ल्यू-5059 में ओवरलोड बालू लद्दे होने की पुष्टि हुई एवं उक्त वाहन स्वामी से मोटर वेहिकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के कारण कुल 1,08,000.00 (एक लाख आठ हजार ) रूपये की जुर्माना राशि वसूला गया. इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, बाजार में चल रहे वाहन के चालक एवं अन्य को नियमित मास्क का उपयोग करने हेतु निदेश दिया गया.











