
सरायकेला : सरायकेला उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरायकेला एवं डॉ अमित कुमार की उपस्थिति में जिले में अपनी सुरक्षा अपने हाथ अभियान के तहत कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरायकेला में शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में कैंप लगा कर कोरोना जांच किया गया. डॉ रितेश कुमार के नेृतृत्व में टीम ने बिना मास्क लगाए 183 लोगों का स्वाब लेते हुए कोरोना टेस्ट किया गया. लोगों के स्वाब को ट्रूनेट व आरटीपीसीआर में जांच हेतु भेजा गया. कैंप में शामिल डॉ रितेश कुमार ने बताया कि कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए विभाग के निर्देश पर कैंप लगाया गया है. कैंप में स्वास्थ्य कर्मीं प्रभा कुमारी, नुतन कुमारी, विष्णु कांत महतो, शिवांक झा, मनमोहन महतो, मदन मिंज द्वारा जांच किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि कैंप का उदेश्य कोरोना से संक्रमित मरीजों का पता लगाया जा सके और कोरोना संक्रमण को अंकुश लगाया जा सके.













