
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित आमबगान मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि कानून के विरोध में सिख समाज द्वारा ट्रैक्टर रैली में लॉकडाउन का उल्लघंन करने के मामले में साकची थाना में 16 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. जेएनएसी के नगर प्रबंधक रवि भारती के बयान पर मामला दर्ज दिया गया है. इस मामले में मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, महेंद्र सिंह ,शैलेन्द्र सिंह, प्रताप यादव, सुमित राय, अंबे सिंह, सतनाम सिंह गंभीर, सत्येन्द्र सिंह, यशवंत सिंह जस्सू, मंदीप सिंह, पवन पांडेय, आनंद बिहारी दुबे, प्रमोद लाल, गुरमीत गिल और बाबू नाग को आरोपी बनाया गया है. बता दे की गणतंत्र दिवस के मौके पर देश भर में कृषि बिल के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी. शहर में भी सिख समाज ने ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था. यह रैली आम बागान से शुरू होकर बालीगुमा तक गई थी. इसको लेकर रैली में लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन किया गया था और हंगामा भी हुआ था.






