
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त के निर्देशानुसार जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश के आलोक में मंगलवार को जुगसलाई नगर परिषद की टीम एवं जुगसलाई थाना की संयुक्त टीम द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु दिशा-निर्देशों के अनुपालन यथा मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने हेतु स्टेशन रोड में प्रदीप मिश्रा चौक से वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए चौक बाज़ार तक अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत नगर परिषद अंतर्गत चौक चौराहों, बाज़ार, दुकानों व प्रतिष्ठानों में कोविड-19 का दिशा निर्देशों का उल्लघंन करने से सम्बन्धित लगभग 100 व्यक्ति पकड़े गए. पकड़े गए सभी व्यक्तियों को कोविड जांच हेतू वीर कुंवर सिंह चौक में बनाएं गए अस्थाई कैंप में भेजा गया, जहां सभी का कोविड-19 जांच करवाया गया तथा जो भी दुकानदार द्वारा सामानों को सड़क पर रखकर अतिक्रमण किया जा रहा था. सभी सामानों को जब्त किया गया एवं अभियान के तहत कुल 3500 (तीन हजार पांच सौ) रुपए जुर्माना के रूप में वसूल की गई. इस अभियान में मुख्य रूप से नगर परिषद के प्रभारी कर दरोगा ज्ञानेश्वर प्रसाद, कनीय अभियंता मुकेश कुमार मोदी, मो जलालुद्दीन अंसारी, प्रभारी कर वसूलक हितनारायण सिंह, संतोष कुमार यादव, सुपरवाइजर अजय कुमार सिंह, सहेंद्र सिंह, नवीन कुमार एवं जुगसलाई थाना की टीम उपस्थित हुई.



