जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा नियमित छापामारी की कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में जमशेदपुर जिला खनन कार्यालय एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ 18 फरवरी को मध्य रात्रि में सघन छापेमारी की गई. इस दौरान कोवाली थाना अंतर्गत अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए तीन हाइवा वाहनों को जांच हेतु रोका गया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05डीजे – 8720, जेएच09यू – 9110 और ओआर05एइ-5024 है. तीनों के चालक खनिज के परिवहन हेतु वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए, तीनों वाहनों को जब्त कर कोवाली थाना को सुपुर्द किया गया है.














