
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के चौका एवं इचागढ़ थाना क्षेत्र कि सुबह हादसों से शुरू हुई. जहां ईचागढ़ थाना अंतर्गत बामनडीह से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गया. वहीं चौका थाना क्षेत्र मैं हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया जिसका निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि तिरुलडीह निवासी 34 वर्षीय उमाकांत महतो उर्फ कालिया का शव बामनडीह के संदिग्ध वश था में बरामद किया गया. आशंका जताई जा रही है कि कहीं अंयत्र हत्या कर शव को वहां लाकर फेंक दिया गया है. फिलहाल ईचागढ़ थाना पुलिस मामले की तफतीश में जुट गई है.




