जमशेदपुर : झारखंड के उपचुनाव के तिथियों की घोषणा कर दी गयी है. इसके तहत घाटशिला में 11 नवंबर को चुनाव होगा जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी. वहीं दूसरी ओर घाटशिला उप चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोर्ड पर है, जिला के एसएसपी पीयूष पांडे ने कहा कि घाटशिला उप चुनाव को लेकर जिला पुलिस की तैयारियां पूरी हो चुकी है. क्षेत्र के सभी अपराधियों की लिस्ट बना ली गयी है. साथ है जिला के सभी नाका को एक्टिव कर दिया जाएगा, ताकि किसी तरह की अवैध रुपयों की इंट्री जिला में ना हो सके. उन्होंने कहा कि जिला में आगामी 8 अक्टूबर को घाटशिला में एक अहम बैठक होगी, जिसमे सभी बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव करवाने की जिम्मेदारी जिला पुलिस को होती है. इसको लेकर तैयारियां हो रही है. एसएसपी ने कहा कि किसी भी हाल में घाटशिला उप चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा, घाटशीला उप चुनाव को निष्पक्ष करवाया जाएगा.



